Bhopal Fraud News: फर्जी परीक्षार्थी ने दी ग्राहक सेवा पद के लिए परीक्षा

Share

Bhopal Fraud News: निगरानी करने वाली एजेंसी ने जयपुर में दर्ज कराई थी एफआईआर, भोपाल आई केस डायरी

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजस्थान में स्थित सहकारिता बैंक के लिए ग्राहक सेवा पद के लिए निकाली गई भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करके एक व्यक्ति शामिल हुआ था। यह गड़बड़ी परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने पकड़ ली थी। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। आरोपी जयपुर का रहने वाला है। इसलिए प्रकरण वहां स्थानीय पुलिस को दर्ज कराया था। लेकिन, जयपुर पुलिस ने घटना स्थल भोपाल होने के चलते केस डायरी यहां भेज दी।

प्रेस्टीज कॉलेज में दी थी परीक्षा

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में प्रियंका श्रीवास्तव (Priyanka Shrivastav) ने जयपुर (Jaipur) पुलिस को आवेदन दिया था। वह परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी में डिवीजन हेड हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजस्थान ग्रामीण विकास बैंक (Rajasthan Rural Development Bank) की तरफ से ग्राहक सेवा के लिए रिक्तियां निकाली थी। जिसके बाद उनकी एजेंसी ने परीक्षा ली थी। इसके लिए पूरे भारत में जगह-जगह सेंटर बनाए गए थे। उनमें से एक सेंटर बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित प्रेस्टीज कॉलेज (Prestige College) में भी बनाया गया था। यहां परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी संदीप मीणा (Sandeep Meena) का रोल नंबर आवंटित था। परीक्षा सितंबर, 2023 में आयोजित हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन के वक्त मालूम हुआ कि संदीप मीणा के स्थान पर किसी ऐसे व्यक्ति ने परीक्षा दी थी जिसके दस्तावेज एजेंसी के पास नहीं थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब आधार कार्ड में दर्ज बायोमैट्रिक निशान जैसे आंख की पुतली और फिंगर प्रिंट भी मेल नहीं खाए। इसके अलावा बैंक (Bank) में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा व्यक्ति भी दूसरा निकला। इसलिए उक्त अभ्यर्थी की परीक्षा निरस्त करके जयपुर पुलिस को सूचना दी गई। जयपुर पुलिस ने घटना स्थल प्रेस्टीज कॉलेज होने के चलते केस डायरी भोपाल देहात एसपी को भेज दी थी। वहां से एफआईआर दर्ज करने के लिए बिलखिरिया थाना पुलिस को बोला गया। बिलखिरिया थाना पुलिस ने 16 फरवरी को जालसाजी का प्रकरण 53/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उक्त जालसाजी के मामले में संदीप मीणा के दस्तावेज परीक्षा कराने वाली एजेंसी से मांगे गए हैं। वहीं घटना वाले दिन कॉलेज के रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेजों को जब्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोहेफिजा स्थित दाता कॉलोनी में चोरी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!