Bhopal News: मीडिया हाऊस के ग्राफिक डिजाइनर समेत दो व्यक्तियों को एक घंटे में निशाना बनाया, झपटमारी के प्रकरण दर्ज

भोपाल। भेल इलाके में काली बाइक पर सवार दो झपटमार इन दिनों सक्रिय हैं। यह दोनों बदमाश मोबाइल झपटने का काम कर रहे हैं। भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने दो मोबाइल झपटने की रिपोर्ट गुपचुप तरीके से दर्ज की है। जबकि इन बाइक सवार झपटमारों के कई अन्य पीड़ित दूसरे थानों में भी पहुंचे हैं। जिनकी अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
हाथ से मोबाइल छीनकर भागे
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार प्रकाश साहू पिता स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद साहू उम्र 26 साल रचना नगर (Rachna Nagar) स्थित एमपी-एमएलए के लिए बने आवासीय कॉलोनी रचना टॉवर (Rachna Tower) में रहते हैं। वे एक मीडिया हाऊस में ग्राफिक डिजाइन का काम करते हैं। वे दफ्तर से पैदल निकलकर फ्लैट में जा रहे थे। तभी गोविंदपुरा सांची पार्लर (Govindpura Sanchi Parlor) के पास पहुंचे तो काले रंग की बाइक (Bike) पर सवार दो लड़के प्रकाश साहू (Prakash Sahu) के हाथ में रखा मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए। इसके बाद झपटमारों ने अशोक कुमार सिंह पिता अमर बहादुर सिंह उम्र 61 साल को अपना निशाना बनाया। वे अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित साऊथ ब्लॉक आधारशिला (Adharshila) में रहते हैं। अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) भारतीय रेल के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वे पैदल टहलते हुए जब 80 फीट रोड पक्षी विहार (Pakshi Vihar) के पास पहुंचे तो झपटमार उनसे मोबाइल छीनकर ले गए। झपटमारी की यह दोनों वारदातें 12 फरवरी की रात को एक घंटे के भीतर अंजाम दी गई। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने झपटमारी के अलग-अलग दो प्रकरण 83—84/26 दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। झपटमारी में छीने गए मोबाइल की कीमत पुलिस ने 62 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।