Bhopal News: चोरों ने दो मकानों से सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए

Share

Bhopal News: पुलिस कमिश्नर के सड़क पर उतरने के कुछ दिन बाद ही खुलने लगी गश्त की पोल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कुर्सी संभालने के अगले दिन ही अलग-अलग थानों में औचक निरीक्षण किया था। जिसके कुछ दिन तक स्थिति सामान्य रही। लेकिन, अब पुराने हालात फिर बनने लग गए। दरअसल, भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद के बाद फिर छोला मंदिर और कोहेफिजा इलाके में चोरों ने मकानों के ताले चटका दिए।

अलमारी का ताला टूटा मिला

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार भरत नरयानी पिता भगवान नरयानी उम्र 35 साल लालघाटी के नजदीक विजय नगर (Vijay Nagar) में रहते हैं। वे बीमा से संबंधित कार्य करते हैं। भरत नरयानी (Bharat Naryani) मकान में ताला लगाकर 24 जनवरी को इंदौर चले गए थे। उनके साथ पत्नी दिव्या नरयानी (Divya Naryani) और बच्चे भी थे। वह चार दिन बाद वापस लौट आए थे। उन्हें एक दिन पहले पत्नी की अलमारी का ताला टूटा मिला। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात चोरी चले गए थे। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 76/26 दर्ज कर लिया है। भरत नरयानी का कहना है कि चोरी गए जेवरात घर पर ही बरामद हो गए है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित रासलाखेड़ी के विंदेश्वरी नगर (Vindeshwari Nagar) में राकेश शर्मा (Rakesh Sharma) पिता गया प्रसाद शर्मा उम्र 45 साल के मकान से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब एक लाख रुपए चोरी कर ले गए। वारदात के बाद घटना स्थल पर फिंगर प्रिंट की जांच समेत अन्य कार्रवाई में काफी देरी हुई थी। हालांकि छोला मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण 117/26 दर्ज है मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:   Corona Drug बताकर खिला दी नींद की गोलियां

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Blackmailing News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!