Bhopal Murder News: हत्या करके महिला को बॉक्स में डालकर फेंकने वाला गिरफ्तार

Share

Bhopal Murder News: डेटिंग एप के जरिए हुई थी महाराष्ट्र की महिला से दोस्ती, दूसरी पत्नी को लिव इन रिश्तों से था ऐतराज, शव को भाई, पत्नी, मां की मदद से ठिकाने लगाया

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद एल्यूमिनियम की संदूक में उसे मोड़कर पानी से भरे हौंद में फेंकने के मामले में भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस को सुराग मिल गया है। महिला की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से हुई है। वहीं कुछ महीना पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। इसी विवाहेत्तर संबंध को लेकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि साक्ष्य छुपाने के मामले में मां, पत्नी के अलावा बहन की गिरफ्तारी अभी होना बाकी है।

महिला के हाथ में गुदी थी जन्मतिथि

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस की तररफ से जारी बयान के अनुसार 12 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे एल्यूमिनियम संदूक में मिली महिला की पहचान मिसबाह (Misbah) पिता सरफराज उम्र 22 साल के रुप में हुई। शव काफी खराब हो गया था। लाश करोद स्थित कमल नगर (Kamal Nagar) के नजदीक पीले क्वार्टर के पास हौंद में मिला था। उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। महिला के हाथ में जन्मतिथि गुदी हुई मिली थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सर्चिंग की तो पता चला कि मिसबाह कुछ महीना पूर्व समीर पिता स्वर्गीय इकबाल उम्र 22 साल के संपर्क में थी। वह कमल नगर में ही रहता था। समीर (Sameer) घर से गायब था। इसलिए पुलिस को यकीन हो गया कि मामला इन्हीं परिवार से जुड़ा है। इसके बाद सभी लोगों से एक-एक करके पूछताछ की जाती उससे पहले एक-एक करके संदेही गायब होने लगे। पुलिस ने इस मामले में बिना देरी किए सभी को फरार होने के पहले दबिश देकर हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: जिस व्यक्ति की 20 साल पहले मौत हुई उसके एग्रीमेंट को मंजूर कर लिया

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में समीर पिता स्वर्गीय इकबाल, साहिल (Sahil) पिता निजामुद्दीन उम्र 19 साल, सायमा पिता निजामुद्दीन उम्र 19 साल और शहनाज बी पति निजामुद्दीन उम्र 53 साल को गिरफ्तार किया गया। शहनाज बी (Shahnaz Bee) ने पहले पति इकबाल की मौत के बाद निजामुद्दीन के साथ दूसरी शादी की है। हत्या (Bhopal Murder News) करने वाला मुख्य आरोपी समीर है। वह पहले पति का बेटा है। जबकि सबूत मिटाने में उसके दूसरे पति के बेटे और बेटी ने उसके कहने पर मदद की थी। इसलिए पुलिस ने उन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया है।

इसलिए हत्याकांड को अंजाम दिया

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

आरोपी समीर ने पूछताछ में बताया कि उसकी मिसबाह से डेटिंग एप (Dating App) के जरिए पहचान हुई थी। यह पहचान सितंबर, 2025 में हुई थी। मिसबाह की दो शादी पहले हो चुकी थी। शादी के बाद उसको दोनों पति ने छोड़ दिया था। मिसबाह का कहना था कि वह उसके साथ लिव इन में भी रह सकती है। यह बोलकर वह कुछ महीना पूर्व समीर के घर आ गई थी। जिसके बाद समीर की पत्नी को यह बात पता चली। समीर ने भी दो पत्नी से निकाह किया है। इसलिए वह मिसबाह को लेकर विरोध जता रही थी। वह नाराज होकर इसी कारण मायके चली गई थी। हत्या करने के बाद समीर उसे इस बात की जानकारी देने उसके मायके गया था।

चार दिन पहले की थी हत्या

समीर ने बताया कि उसकी जबलपुर में पहली पत्नी थी। जिससे तलाक हो चुका है। मिसबाह उसकी तीसरी पत्नी होने वाली थी। इस बात को लेकर घर में घरेलू कलह होती थी। कुछ दिनों पहले थाने में मामला भी पहुंचा था। लेकिन, कोई कार्रवाई ही नहीं की गई थी। मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने 7-8 फरवरी की रात मिसबाह से विवाद के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। वह भी उसका गला दबाकर मौत के घाट उतारने की बात बोल रही थी। इस दौरान उसका मोबाइल भी टूट गया था। हत्या के बाद आरोपी ने अपने सौतेले भाई साहिल, बहन सायमा और मां शाहनाज की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। उसने रैकी करने के बाद मिसबाह के शव को एल्यूमिनियम के संदूक (Box) में भरकर हौंद में फेंका था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Missing News: नौ दिनों से लापता है यह व्यक्ति 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!