Bhopal News: बिजली चोरी के मामले में फरार स्थायी वारंटी समेत तीन को दबोचा

Share

Bhopal News: मारपीट के मामले में छह साल से फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे लगा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में वारंट के लंबित मामलोंं की संख्या घटना चलाई मुहिम में तीन स्थायी वारंट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामले में बिजली चोरी और मारपीट से जुड़े हैं। कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज और टीटी नगर थाना पुलिस ने की है।

छह साल से चल रहा था फरार

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) पिता बागंबर शर्मा उम्र 54 साल का स्थायी वारंट जारी था। वह ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में रहता था। उसके खिलाफ 2014 में मारपीट का प्रकरण दर्ज था। इस ममाले में मुकेश शर्मा छह साल से फरार चल रहा था। इसी तरह पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी साहब राव (Sahab Rao) पिता राजाराम उम्र 50 साल को गिरफ्तार किया है। वह टीटी नगर (TT Nagar) स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे पंचशील नगर में रहता है। इसी तरह टीटी नगर पुलिस ने बिजली चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी एहसान पिता बाबू खान उम्र 44 साल को गिरफ्तार किया गया है। वह पंचशील नगर डीसी होटल (DC Hotel) के पास रहता है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अरेरा कॉलोनी में हो रही घटनाओं पर पर्दा डाल रहे थाना प्रभारी
Don`t copy text!