Bhopal Loot News: पूर्व गृहमंत्री के ओएसडी के बेटे से हुई लूट को हजम कर गई पुलिस

Share

Bhopal Loot News: आईजी इंटेलीजेंस के साथ हुई वारदात वाले दिन ही हुई थी घटना, डीसीपी क्राइम ब्रांच को फटकार के बाद मैदानी अफसरों को लगाई गई लताड़

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी की संवेदनशील और पॉश कॉलोनियों की सुरक्षा इंतजाम को लेकर भोपाल (Bhopal Loot News) पुलिस ​की लापरवाही बेनकाब हो गई। दरअसल, तीन दिन पूर्व आईजी इंटेलीजेंस डॉक्टर आशीष के साथ झपटमारी की वारदात हुई थी। उनसे बाइक सवार तीन आरोपी दो मोबाइल छीनकर भाग गए थे। उसी दिन शिवाजी नगर में ही पूर्व गृहमंत्री के ओएसडी रहे सरकारी अफसर के बेटे से भी मोबाइल झपटा गया था। पुलिस ने इस वारदात पर पर्दा डाल रखा हैं। अब आईजी के लूट मामले में खुलासे के बाद भोपाल शहर की हबीबगंज थाने की लचर व्यवस्था उजागर हो गई है। तीन दिन के भीतर हुए सारे घटनाक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी बेहद नाराजगी जताई है। जिसके बाद सक्रिय हुए क्राइम ब्रांच डीसीपी अखिल पटेल ने शुक्रवार को बैठक करके अपने मातहतों की जमकर क्लास ली है।

गहरा गड्ढा करके दफनाया मोबाइल

जानकारी के अनुसार रमनीश तिवारी (Ramnish Tiwari) फिलहाल मंत्रालय में संसदीय कार्य विभाग में तैनात हैं। इससे पहले वे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Former Home Minister Narottam Mishra) के ओएसडी (OSD) रहे थे। उनका सरकारी आवास हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में हैं। उनके बेटे वैभव तिवारी (Vaibhav Tiwari) के साथ लूट की वारदात 23 सितंबर की रात लगभग पौने ग्यारह बजे हुई थी। बाइक (Bike) सवार बदमाश उससे मोबाइल (Mobile) झपटकर ले गए थे। इससे पहले रात दस बजे आईजी इंटेलीजेंस डॉक्टर आशीष (IG Intelligence Dr Ashish ) के साथ वारदात हुई थी। उनसे बदमाशों ने दो मोबाइल छीने थे। एक मोबाइल कोलार गेस्ट हाउस के पास फेंक गए थे। जबकि दूसरा मोबाइल गहरा गड्ढा करके दफना दिया था। पुलिस ने इस मामले में वारदात के 72 घंटे बाद खुलासा किया। इस खुलासे करने में भी पुलिस को काफी पसीना आया। दरअसल, इस मामले को पुलिस ने बहुत दबाने का प्रयास किया था। हबीबगंज थाना पुलिस को पता था कि उस दिन दो वारदातें हुई थी। जिसमें किरकिरी होना तय है। इसलिए फूंक—फूंककर जानकारी मीडिया से साझा करने की योजना पर काम किया जा रहा था। लेकिन, पूर्व गृहमंत्री के ओएसडी के बेटे के साथ हुई वारदात की पूरे तथ्य उजागर हो गए। पुलिस ने इस मामले में आदित्य कंजरिया (Aditya Janjaria) पिता आशाराम कंजरिया उम्र 18 साल को गिरफ्तार कर लिया है। वह चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में रहता है। वारदात में उसका साथ विधि विरोधी दो बालकों ने दिया था। जिसमें से एक बालक अभी भी फरार चल रहा है। आरोपियों को पता चल गया था कि उन्होंने पुलिस के किसी बड़े अफसर का मोबाइल झपट लिया है। इस कारण वह डरे सहमे सबूत मिटाने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Attempt To Murder: दो युवकों को चाकू मारकर किया जख्मी

डीसीपी ने टारगेट देकर काम सुधारने की मोहलत दी

हबीबगंज (Habibganj) में हुई सिलसिलेवार दो लूट के मामले में थाना पुलिस ही नहीं क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की भी जमकर किरकिरी हुई। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय  की तरफ से भी जमकर अपनी नाराजगी जता दी गई है। जिसको राजधानी के अफसर बयां नहीं कर पा रहे हैं। फटकार के बाद सक्रिय हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) ने मैदानी अफसरों की जमकर क्लास ली। इतने संवेदनशील विषय पर कई मैदानी कर्मचारी जानकारी के अभाव में नजर आए। इसको देखते हुए क्राइम ब्रांच डीसीपी अखिल पटेल ने 26 सितंबर को सभी मैदानी अफसरों को तलब कर लिया। उन्होंने बंद कमरे में अफसरों को अपनी कार्यशैली बदलने की हिदायत दे दी। डीसीपी ने पूर्व में दिए गए कई लक्ष्यों के बारे में पूछा तो उसके भी जवाब अफसरों के पास नहीं थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!