Bhopal Dowry Case: फैक्ट्री मालिक बनकर बेरोजगार ने की शादी

Share

Bhopal Dowry Case: राज खुला तो होने लगी कलह, थाने में पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। रिश्ते की बुनियाद यदि झूठ से शुरू हो तो उसको टूटने में ज्यादा समय नहीं लगता। वह भी पति—पत्नी का रिश्ता (Bhopal Dowry Case) तो टिक ही नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने झूठ बोलकर शादी कर ली। जब उसकी हकीकत खुली तो वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित (Bhopal Woman Harassment) करने लगा। दोनों परिवार ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद सुलह की कोशिश भी हुई। इधर, एक अन्य महिला ने भी प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

यहां बताई थी फैक्ट्री

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला जहांगीराबाद स्थित जिंसी इलाके की रहने वाली है। शादी की उम्र होते ही उसे लड़के वाले देखने आए थे। उसी दौरान बैंगलौर से मोहसिन रजा (Mohsin Raja), उसकी मां सरताज बी (Sartaj BI) और ननद तहसीन (Tehsin) देखने घर आए थे। उस समय उन्होंने बताया था कि बेटे की बैंगलोर समेत कई अन्य शहरों में फैक्ट्रियां है। पैसों की घर में कोई कमी नहीं है। परिवार को लगा कि बेटी की शादी हो गई तो वह राज करेगी। तीन—चार मुलाकातों के बाद रिश्ता तय हुआ और अप्रैल, 2019 में शादी करा दी गई।

ऐसे खुला ससुराल में राज

महिला ने बताया कुछ दिनों तक ससुराल में शादी की रस्में चलती रही। इस कारण कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के जाते ही जब पति एक महीने तक काम पर नहीं गया तो महिला को शक हुआ। उसने पूछताछ करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक सभी लोगों कोई ना कोई बहाना बनाकर वह टाल दिया करता था। फिर उसको दहेज कम लाने का ताना दिया जाने लगा। इसी प्रताड़ना के बीच पति का राज उजागर हो गया। पति कोई काम नहीं करता था। उसकी कोई फैक्ट्री भी नहीं थी। विरोध करने पर ससुराल वाले मारपीट (Bhopal Dowry Case) करने लगे। इस कारण महिला को मायके में वापस आना पड़ा। पुलिस ने 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारी ने फांसी लगाई

यह भी पढ़ें: यूपी शहर के बिगड़े कारोबारी रईसजादे जो कम उम्र की लड़कियों के लिए आते थे शहर की इस होटल में

दो साल पहले हुई थी शादी

इधर, महिला थाना पुलिस ने एक अन्य मुकदमा प्रताड़ना का दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि छाया अपार्टमेट कैलाश नगर बैरागढ़ निवासी 24 साल की युवती ने पति गुलशन पूरूसवानी (Gulshan Purushwani), ससुर दीपक पुरूसवानी (Deepak Purushwani) और सास कोमल पुरूसवानी (Komal Purushwani) के खिलाफ बुधवार शाम पांच बजे प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया शादी 2018 में हुई थी। पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!