Bhopal News: कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाकर एसआईटी चीफ को ज्ञापन सौंपा,कंपनी से जुर्माना वसूलने की बजाय पैसा लेकर फायदा पहुंचाने का आरोप

भोपाल। मेरठ से गोमांस की आई रिपोर्ट के बाद सिलसिलेवार प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने एसआईटी चीफ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया है कि भोपाल नगर निगम (Bhopal News) ने लाइव स्टॉक कंपनी से जुर्माना वसूलने की बजाय पैसा लेकर उसे 20 साल के लिए स्लॉटर हाऊस का प्लांट असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को सौंप दिया गया। इसके अलावा लाइव स्टॉक कंपनी (Live Stock Company) की डॉक्टर जिसने भैंस का मांस बताया उसे नगर निगम के अफसर बचा रहे हैं।
एसआईटी चीफ से की जांच की मांग
अमित शर्मा (Amit Sharma) ने ज्ञापन देते हुए बताया कि महापौर मालती राय (Mayor Malti Rai) ने 28 जून, 2024 को छह महीने प्रस्ताव को दोबारा से लेकर आया जाएगा। इसके साथ ही महापौर ने जुर्माना वसूलने का काम भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) ने नहीं किया। भोपाल नगर निगम कमिश्रर ने जुर्माना माफ कर दिया। इसके अलावा स्लॉटर हाउस चलाने वाली कंपनी को 20 साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया। निगम की नोटशीट दिखाते हुए सारे सहायक यंत्रियों ने आपत्ति जताई थी। चार लाख रुपए पर निगम ने जमीन सौंप दी। मामले को परिषद में भेजने की बजाय भोपाल महापौर ने अपने स्तर पर ही खेल कर दिया। अमित शर्मा का आरोप है कि गोमांस (Beef) ले जा रहा ट्रक (Truck) रवाना कर दिया गया। यह फैसला कंपनी की तरफ से डॉक्टर अनम खान (Dr Anam Khan) ने प्रमाणित कर दिया था। पुलिस ने उन्हें आरोपी क्यों नहीं बनाया। अमित शर्मा का आरोप है कि निगम को विदेश में निर्यात करने का अधिकार मंजूरी देने का किस कानून में लिखा गया है। निगम अधिकारियों, एमआईसी मेंबर के अलावा महापौर की कॉल डिटेल को जांच में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा। इनके खिलाफ भी एसआईटी (SIT) चीफ एसीपी उमेश तिवारी (ACP Umesh Tiwari) से जांच करने की मांग की गई। अमित शर्मा का आरोप था कि इस घटना से शहर की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची हैं। एसीपी ने आरोप लगाया कि निगम की तरफ से जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा रहा है। इसलिए वे सामने आकर सारे दस्तावेज को वे सौंपने आए हैं। वहीं एसीपी उमेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल ने जिन बिंदुओं पर जांच करने की मांग की है उस संबंध में आला अधिकारियों से निर्णय लिया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।