दूसरी शादी से किया इनकार तो काट दी नाक और जीभ

Share

विधवा महिला के साथ हैवानियत की हद पार

Jaisalmer Crime
सांकड़ा थाना, फाइल फोटो

जैसलमेर। (Jaisalmer) राजस्थान के जैसलमेर से महिला अत्याचार (Crime Against Woman) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला की नाक और जीभ काट दी गई। विधवा महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने हैवानियत की। जानलेवा हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ससुराल पक्ष की करतूत

Jaisalmer Crime
राकेश कुमार बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बैरवा (ASP Rakesh Kumar Bairwa) ने बताया कि मामला सांकड़ा पुलिस थाना इलाके का है। महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दरिंदगी की है। ससुराल पक्ष विधवा महिला की दोबारा शादी कराना चाहता था। लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। जिस करीबी रिश्तेदार के साथ उसकी शादी कराई जा रही थी, वो उसे पसंद नहीं था।

एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक ससुराल वाले, महिला पर दवाब बना रहे थे। दोबारा शादी करने के लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। लेकिन बुधवार को तो हैवानियत की हदें पार कर दी गई। विधवा महिला जब राजी नहीं हुई तो उस पर जानलेवा हमला किया गया। महिला की नाक और जीभ काट दी गई। तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जानू खान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने दो सगी बहनों को कर दिया गर्भवती

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Election 2019 : सातवें चरण की वोटिंग में भी हिंसा, इन 6 जगहों पर मचा सबसे ज्यादा बवाल
Don`t copy text!