VIDEO : महिला का दावा – वीडियो कांफ्रेंसिंग में योगी आदित्यनाथ ने कई बार बोला आई लव यू

Share

मीडिया ने सबूत मांगे तो कहा वह मेरे पास नहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिया अपना लव लैटर

लखनऊ। शीर्षक पढ़कर आप भी हैरान हो गए। पर यह दावा एक महिला ने कैमरे के सामने किया है। उसका कहना है कि वह सरकारी कर्मचारी है। कई बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi aditya nath) से बातचीत हुई। इसमें उन्होंने आई लव यू भी कहा। इस कहानी पर हकीकत सामने नहीं आई है। लेकिन, महिला का मीडिया को दिया गया वीडियो जरूर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहा है।
द क्राइम इन्फो इस वीडियो को प्रमाणित नहीं करता। इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास से भी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया। वहां से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इधर, स्थानीय पुलिस ने महिला को विक्षिप्त बताकर पूरे मामले से ही किनारा कर लिया। जब पुलिस से विक्षिप्त होने के प्रमाण मांगे गए तो पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया गया। महिला एक सरकारी कर्मचारी है। उसके पति का निधन हो चुका है। मीडिया के सामने भी बयान देते वक्त उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसने कई तरह के आरोप लगाकर कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्मान भी करती है। अगले कदम पर उसका कहना था कि वह यह भी बता नहीं सकती।
सुनिए महिला के वह दावे जिस पर कोई भी ऐतबार नहीं कर रहा

YouTube Video

स्टांप पेपर पर पत्र
महिला उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निवास पर पहुंची। उसके पास एक प्रेम पत्र भी था। महिला का दावा था कि उसे उप मुख्यमंत्री ने सीएम (Yogi aditya nath)  योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का वादा किया है। यह मालूम होने के बाद मीडिया उस पत्र की हकीकत जानने पहुंचा। जब आवास से पत्र दिखाया गया तो वह एक सौ रुपए के स्टांप पेपर में लिखा हुआ पाया गया।

यह भी पढ़ें:   UP Crime- Film Actor बनाने का झांसा देकर पहुंचा दिया Red Light Area 
Don`t copy text!