योगी के मंत्री के विवादित बोल- मायावती बिजली का नंगा तार, जो छुएगा, मर जाएगा

Share

‘बसपा संस्थापक कांशीराम की मृत्यु के लिए भी मायावती जिम्मेदार, होनी चाहिए सीबीआई जांच’

गिरिराज सिंह धर्मेश

लखनऊ। कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाए जाने पर मोदी सरकार का खुलकर समर्थन करने वाली मायावती पर योगी के मंत्री ने हमला बोला है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश (Giriraj Singh Dharmesh) ने मायावती (Mayawati) के खिलाफ विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सियासत तेज हो सकती है।

मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने कहा कि- ‘मायावती (Mayawati) बिजली के एक नंगे तार ( Naked Wire) की तरह है। जो उन्हें छुएगा मर जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मायावती को तीन बार मुख्यमंत्री (CM)  बनाया, उनकी जान बचाई लेकिन बदले में धोखा ही मिला।’

योगी के मंत्री गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम (Kanshi Ram) की मृत्यु के लिए भी बसपा सुप्रीमो मायावती को ही जिम्मेदार बता दिया।

गिरिराज सिंह धर्मेश ने कहा कि- ‘बसपा संस्थापक कांशीराम की स्वाभाविक मौत नहीं हुई थी। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। उनका इलाज मायावती की देखरेख में किया जा रहा था। कांशीराम की बह कांशी राम (बसपा संस्थापक) की स्वाभाविक रूप से मृत्यु नहीं हुई, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों बहन भी कह चुकी है कि मायावती ने उनकी हत्या की थी। मैं इसकी जांच करवाने के लिए सीएम से अपील करूंगा। कांशीराम की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए।’

समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री और आगरा कैंट सीट से विधायक धर्मेश ने कहा, ‘मायावती विश्वास योग्य नहीं हैं और उन्होंने सबको धोखा दिया है.’

यह भी पढ़ें:   MP Political Drama : ऐन वक्त पर कमल नाथ सरकार का संकट बढ़ा सकती है बसपा

साथ ही उन्होंने कहा, “उन्होंने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) का उपयोग कर अपनी पार्टी को 10 सीटों पर पहुंचाकर उसे (सपा) धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेता दिवंगत बृह्मदत्त द्विवेदी थे, जिन्होंने प्रसिद्ध गेस्ट हाउस कांड में मायावती की जान बचाई थी. उन्होंने कहा कि भारतयी जनता पार्टी (भाजपा) ने ही उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनने में सहायता प्रदान की थी। लेकिन हर बार धोखा ही मिला।

बता दें कि फिलहाल मायावती के निशाने पर कांग्रेस है, वो भाजपा के गुणगान कर रहीं है। दूसरी तरफ योगी के मंत्री का बयान चौंकाने वाला है।

Don`t copy text!