Chandigarh Murder Case: तीन साल में बच्चा पैदा नहीं किया तो पत्नी को मार डाला

Share

पुलिस ने गिरफ्तार किया तो बाल नोंचने तो हंसने लगा आरोपी पति, वारदात के बाद आरोपी के ​परिजन भी घर पर ताला लगाकर हुए फरार

Chandigarh Murder
सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़। यह आपको हैरान कर देने वाले मर्डर मिस्ट्री (Murder Mystery) की कहानी चंडीगढ़ (Chandigarh) से आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट—पीटकर निर्मम तरीके से हत्या (Brutal Murder Case) कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब उसको थाने लाया गया तो वह कभी अपने बाल नोंच रहा था तो कभी पुलिस को देखकर जोर—जोर से हंसने लगता था।
पुलिस के अनुसार मामला चंडीगढ़ के मलोया कॉलोनी का है। यहां पति—पत्नी के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। खबर आस—पास रहने वाले लोगों ने पुलिस के अलावा महिला के परिजनों को भी दे दी थी। इसलिए पुलिस और महिला के परिजन अस्पताल साथ—साथ पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामला हत्या का था इसलिए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच की तो उसको हैरान कर देने वाले तथ्यों का पता चला।
जिस महिला की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी उसका नाम शीतल था। उसकी 14 नवंबर को शादी की सालगिरह भी थी। आरोपी उसका पति अनूप सिंह है जिसको पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों के बीच तीन साल पहले शादी हुई थी। अनूप सिंह फिलहाल बेरोजगार था। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाया तो मालूम हुआ कि अनूप बच्चा पैदा नहीं होने पर शीतल को पीटता था। शीतल के चेहरे और शरीर पर मारपीट के निशान पुलिस को मिले हैं। वहीं उसका दांत भी टूटा हुआ मौके पर पाया गया है। शीतल के परिजनों का आरोप है कि हत्याकांड में अनूप के परिजन भी शामिल हैं जो वारदात के बाद से ही फरार है।

यह भी पढ़ें:   Lucknow Excise Inspector से ज्यादती, अपने ही अफसर पर लगाया आरोप
Don`t copy text!