Drug Trafficking : मलकानगिरी के जंगलों से हो रहीं थी गांजे की सप्लाई, 34 तस्करों से 3300 किलो गांजा बरामद

Share

एक साल में पकड़े गए 100 से ज्यादा तस्कर, जंगल का फायदा उठाकर करते है तस्करी

फाइल फोटो

मलकानगिरी। ओडिशा (Odisha)  के मलकानगिरी (Malkangiri) में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी (Drug Trafficking)  के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 हजार किलो गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रहीं है। गांजे की इतनी बड़ी खेप ओडिशा और छत्तीसगढ़ की बार्डर पर जब्त की गई है।

मुखबिक की सूचना पर पुलिस अधिकारी ऋषिकेश खिलेरी के नेतृत्व में 75 अधिकारियों की एक टीम ने मलकानगिरी के जंगलों में छापामार कार्रवाई शुरु की थी। 6 जून की रात शुरु हुई कार्रवाई 7 जून तक चली। जिसमें 3 हजार किलो गांजा जब्त किया गया। बता दें कि 5 जून को भी पुलिस ने करीब 100 तस्करों को घेर लिया था। लेकिन वे हाथापाई करके भागने में कामयाब हो गए थे।

पुलिस अधिकारी जगमोहन मीणा ने कहा, “पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3,305 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और 34 तस्करों को गिरफ्तार किया है, संदेह के चलते पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी दबिश दी जा रही है।” गिरफ्तार लोगों में से 17 मलकानगिरी के, 11 नबरंगपुर के, पांच कोरापुट के और एक छत्तीसगढ़ का है।

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 1 किलो गांजा 10,000 रुपये में बिकता है। लिहाजा इतनी बड़ी मात्रा में जब्त किया गया गांजे की कीमत 3 करोड़ से ज्यादा आंकी जा रहीं है।

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मलकानगिरी जिले में इस साल अब तक गांजा तस्करी के 48 मामलों का पता चला है, एसपी ने कहा कि पुलिस जांच के लिए कड़े कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि इस साल कुल 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 39 अन्य राज्यों के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें:   Odisha Bus Accident : 30 फीट नीचे गिरी बस, 6 की मौत, 30 घायल
Don`t copy text!