हरियाणा में मध्यप्रदेश की बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या

Share

माता-पिता को सुनाई दे रहीं थी चीखें, लेकिन कुछ कर न सके

Jhajjar Rape and Murder
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) जिले की एक बच्ची के साथ हरियाणा के झज्जर (Jhajjar) में दरिंदगी की गई। हार्डकोर क्रिमिनल ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। हैवानियत के दौरान बच्ची चीखती-पुकारती रही। उसकी आवाज माता-पिता सुनते भी रहे। लेकिन वो इतने बेबस थे कि समय रहते बच्ची तक पहुंच न सके। दरिंदे ने अपने घर में बच्ची के साथ हैवानियत की। इस दौरान दरवाजा बंद कर रखा था। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, बच्ची की मौत हो चुकी थी।

जन्मदिन पर हुई घटना

हरियाणा के झज्जर में 25 साल से रह रहा परिवार मध्यप्रदेश के दमोह का रहने वाला है। उनकी बच्ची का रविवार को जन्मदिन था। इसी दिन दरिंदे ने वारदात को अंजाम दिया। वो बच्ची को घर से उठाकर ले गया। अपने घर ले जाकर उसे कैद कर लिया और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीछे-पीछे बच्ची के माता-पिता भी आरोपी के घर तक पहुंच गए थे।

खट्टर की खटारा पुलिस !

हरियाणा की मनोहर खट्टर सरकार की पुलिस भी इस मामले में मूकदर्शक बनी रही। आरोपी विनोद हार्डकोर क्रिमिनल है। ये बात पूरा इलाका जानता है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती थी। लिहाजा वो आम आदमी को परेशान करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना वाले दिन भी वो पीड़ित परिवार के घर रात 1 बजे पहुंचा था।

नशे की हालत में आए विनोद को देखकर पीड़ित परिवार घबरा गया। उसने बच्ची के पिता से कहा कि वो नशे में है, लिहाजा घर छोड़कर आए। डर के मारे बच्ची का पिता उसे घर छोड़ने गया। लेकिन विनोद ने उसे ही घर में बंद कर दिया। जिसके बाद विनोद वापस पीड़ित के घर गया। बच्ची की मां से गंदी हरकते करने लगा। बचने के लिए वो घर से भाग गई।

यह भी पढ़ें:   नौकरी का झांसा देकर नवविवाहिता से दुष्कर्म

थोड़ी देर बाद जब बच्ची का पिता विनोद के घर से लौटता दिखाई दिया तो पत्नी भी घर लौट आई। देखा तो बच्ची गायब थी। 7 साल के बेटे ने बताया कि विनोद उसे अपने साथ ले गया है। जिसके बाद माता-पिता उसकी तलाश में विनोद के घर पहुंचे।

पीड़ित परिवार ने दरवाजा खुलवाने की बहुत कोशिश की। इस दौरान मां ने स्थानीय नेता को भी बुला लिया, लेकिन विनोद ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद बेबस मां थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने दुत्कार कर भगा दिया। बाद में एसपी के बंगले जाकर गुहार लगाई, तब सीएम खट्टर की पुलिस मौके पर पहुंची।

दरवाजा तोड़कर पुलिस विनोद के घर में दाखिल हुई। जहां 5 साल की मासूम नग्न हालत में पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। कमरे में ही हैवान विनोद भी बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम शिवराज ने की बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से बात की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि- हरियाणा के झज्जर में दमोह की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या किये जाने की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। मैंने इस विषय में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी से बात कर दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है। यह हृदय विदारक घटना है। मैंने अभी परिवार के मुखिया से बात की है। मध्यप्रदेश की पुलिस टीम को मैं झज्जर भेज रहा हूं। पीड़ित परिवार की हम हरसंभव मदद करेंगे और तात्कालिक सहायता के रूप में चार लाख रुपये की राशि भेज रहे हैं। हम सब पीड़ित परिवार के साथ हैं।

यह भी पढ़ें:   Faridabad : निजी स्कूल में लगी आग, 2 बच्चों और एक युवती की मौत

यह भी पढ़ेंः नशे के लिए सगी बहन को देह व्यापार में धकेला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!