Rape : साईं की नगरी में बच्ची से दुष्कर्म

Share

14 साल के लड़के ने किया अगवा, दुष्कर्म के बाद घर छोड़ दिया

सांकेतिक फोटो

अहमदनगर। महाराष्ट्र के शिरडी में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। बच्ची का यौन शोषण (Rape) करने वाला आरोपी भी नाबालिग हैं। शिरडी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कटके ने बताया कि 14 साल के लड़के ने बच्ची का अपहरण किया था। वो उसे शहर से 3 किलोमीटर दूर निमगांव गांव में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद उसे छोड़ दिया।

बच्ची ने घर लौटकर माता-पिता को आपबीती सुनाई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया है। आरोपी लड़के की भी जांच कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Minor Marriage : पिता की मौत के बाद 13 साल की बेटी की शादी करना चाहती थी मां, पुलिस ने रोका
Don`t copy text!