कलयुगी पिता ने 9 साल के बेटे के साथ किया कुकर्म, मां पहुंची थाने

Share

बच्चे की आपबीती सुन, पति से भिड़ गई मां

Minor Rape Case
सांकेतिक फोटो

मुंबई। ठाणे (Thane) से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही बेटे को हवस का शिकार बना दिया। 9 साल के बच्चे के साथ उसके पिता ने ही कुकर्म किया। मामले की जानकारी लगते ही आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना बदलापुर (Badlapur) की बताई जा रही है। गुरुवार से पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। फरियादी मां के मुताबिक उसके पति ने 6 जनवरी को नाबालिग बेटे को घर बुलाया था। उस वक्त वो घर पर अकेला था, बेटे को बुलाकर उसने ज्यादती की। जब बेटे ने अपनी मां को कुकर्म की आपबीती सुनाई तो वो अपने पति से भिड़ गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Nashik Oxygen Leak Tragedy: 30 मिनट में 24 मरीजों की मौत, टैंकर से गैस रिसाव बनी वजह
Don`t copy text!