Bhopal News: दूसरी मंजिल से युवक को फेंका

Share

Bhopal News: मारपीट के अलावा गिरने से शरीर में कई जगहों पर फ्रैक्चर हुआ

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दूसरी मंजिल से एक युवक को फेंक दिया गया। जिस कारण युवक के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हो गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News)  शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

उठाकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंका

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार लालू सावले पिता जगदीश सावले उम्र 29 साल ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर (Vajpai Nagar)  मल्टी के दो नंबर ब्लॉक में रहता है। वह मजदूरी करता है और 31 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे चार नंबर मल्टी पर हरि बाबू के पास गया हुआ था। वहां हरिबाबू (Hari Babu) के दूसरी मंजिल पर स्थित घर के सामने वह उससे बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर आरोपी रोहन डानल (Rohan Danal) आ गया। लालू सावले (Lalu Sawle) को देखकर आरोपी ने विरोध किया। उसने गाली-गलौज की तो पीड़ित ने पलटवार कर दिया। जिस कारण आवेश में आकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको उठाकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वह दूसरी मंजिल से पैरों के बल गिरा। जिस कारण उसकी जान बच गई। हालांकि पैर में धमक लगने के कारण दोनों पैरों की एडियों में फ्रैक्चर हो गया है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम को प्रकरण 170/26 दर्ज कर लिया है। घायल को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिता के पेट में बेटे ने चाकू घोंपा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!