Bhopal News: फांसी के फंदे पर झूला युवक

Share

Bhopal News: शादी के एक साल बाद ही पत्नी छोड़ गई थी, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कमला नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मौत की वजह नशे के कारण होने वाली कलह की बात सामने आ रही है।

पत्नी भी अलग रह रही थी

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मोहन अहिरवार पिता रामप्रसाद उम्र 29 साल राजीव नगर बस्ती में रहता था। वह सामान्य मजदूरी करता था। वह 16 अगस्त की रात लगभग आठ बजे फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह बात पुलिस को उनके पड़ोसियों ने बताई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह शराब अत्याधिक मात्रा में पीता था। इसी कारण उसकी पत्नी भी शादी के एक साल बाद उसे छोडक़र अलग रहने लगी थी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुशील धुर्वे कर रहे हैं। कमला नगर पुलिस ने मर्ग 32/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime Trend : करोड़ों के कैमरे पर काम आ रहे मैदानी कर्मचारी
Don`t copy text!