Bhopal News: निर्माणाधीन भवन का ठेका देने वाले मकान मालिक से होगी पूछताछ

भोपाल। निर्माणाधीन एक मकान में घिसाई मशीन के करंट से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस इस मामले में मकान मालिक को नोटिस देकर पूछताछ करेगी। जिसमें ठेकेदार समेत अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर पड़ताल की जाएगी।
मार्बल घिसाई का काम करते समय हुआ हादसा
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार सोनू वर्मा पिता स्वर्गीय पूरण सिंह वर्मा उम्र 25 साल निशातपुरा (Nishatpura) स्थित भानपुर (Bhanpur) मल्टी में किराए से रहता था। वह मूलत: राजगढ़ (Rajgarh) जिले के मलावर का रहने वाला है। सोनू वर्मा (Sonu Verma) मार्बल घिसाई का काम करता था। वह गुफा मंदिर के सामने एक निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचा था। सोनू वर्मा 30 मार्च की दोपहर काम कर रहा था। मार्बल पर नमी के लिए पानी भी फैला हुआ था। इसी दौरान घिसाई वाली मशीन में एक जगह कट था। उसको इस बात की भनक नहीं लगी। जिस कारण कमरे में फैले करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।