Bhopal News: एक पखवाड़े पहले घर से रोजगार की तलाश में निकला था युवक, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही है। वह एक पखवाड़े पहले घर से रोजगार की तलाश में निकला था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
घर से काम की तलाश में निकला था
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार सरवर सिंह ठाकुर (Sarwar Singh Thakur) के खेत के पास आम का पेड़ लगा है। जिसमें 30 मार्च की सुबह दस बजे एक युवक का शव लटका मिला। शव की पहचावन सीताराम जाटव पिता मोहर सिंह जाटव उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह ग्राम बरेलाखेड़ा (Barelakheda) का रहने वाला था। सीताराम जाटव (Seetaram Jatav) ट्रैक्टर ड्रायवर था। वह पंद्रह दिन पहले घर से काम की तलाश में निकला था। बैरसिया पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई साहब सिंह इवने (SI Sahab Singh Ivne) कर रहे हैं। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण आत्महत्या को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है। जिसकी कॉल डिटेल निकालने के बाद आत्महत्या से पूर्व जिन लोगों से बातचीत हुई उनसे पूछताछ की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।