Bhopal GRP News: नर्मदा एक्सप्रेस के कोच से महिला का पर्स चोरी

Share

Bhopal GRP News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल नींद का फायदा उठाकर ले गया चोर

Bhopal GRP News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। नर्मदा एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से महिला का पर्स चोरी चला गया। जिसके भीतर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल रखा हुआ था। इस मामले में भोपाल जीआरपी (Bhopal GRPP News) ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि उसके पास अभी कोई सुराग नहीं हैं।

इंदौर जा रहा था परिवार

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ कुमार दुबे पिता संतोष कुमार दुबे उम्र 35 साल मूलत: नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र स्थित बगासपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। वे पत्नी के साथ 18234 नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) के एस-6 कोच में 28 मार्च को सवार हुए थे। वे श्रीधाम स्टेशन से इंदौर (Indore) जाने के लिए ट्रेन (Train) में सवार हुए थे। ट्रेन संत हिरदाराम नगर पार करने के बाद पत्नी को अहसास हुआ कि उनका बैग नहीं हैं। उसके भीतर सोने के कान के बाले, बेटी के सोने के कान के बाले, दो सोने के मंगलसूत्र, सोने की हाय, एक चांदी की पायल, एमआई कंपनी का मोबाइल समेत अन्य सामान रखा था। पुलिस ने सिद्धार्थ कुमार दुबे (Siddarth Kumar Dubey) की शिकायत पर 31 मार्च को सादा चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के पास यह केस डायरी इंदौर जीआरपी से भोपाल पहुंची थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पर फिर मिली लाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!