Bhopal News: वयोवृद्ध महिला की हुई मौत 

Share

Bhopal News: भेल से रिटायर्ड पति समेत अन्य परिजन ले गए थे कस्तूरबा अस्पताल, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। भेल से रिटायर्ड एक कर्मचारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। परिजन उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे कस्तूरबा अस्पताल ले गए थे।

पुलिस को संदेहास्पद बातें कुछ नहीं मिली

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार मौत होने की जानकारी कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से डॉक्टर राम नारायण ने दी थी। उन्होंने बताया कि छाया देवी (Chaya Devi) पति सुखदास उम्र 67 साल को लाया गया था। उसको चैक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। वह पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित शारदा कुंज (Sharda Kunj) में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। पति सुखदास भेल (BHEL) से रिटायर्ड हुए थे। पिपलानी पुलिस मर्ग 19/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में कोई संदेहास्पद बातें सामने नहीं आई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वह कुछ आगे बात कर सकती है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: नेटवर्क को जानते हैं फिर भी नहीं करते कार्रवाई
Don`t copy text!