Bhopal Fraud News: थोक कारोबारी से पौने तीन लाख रुपए का फ्राड

Share

Bhopal Fraud News: हरियाणा के गुरुग्राम में बुलाकर कागजातों में हस्ताक्षर भी कराए, जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। दुकान चलाने वाले एक कारोबारी के साथ करीब पौने तीन लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित थोक कारोबारी पर लगा है। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। मामला लेन-देन से जुड़ा है। जिसमें कई तरह के तकनीक पेंच भी है। जिसके संबंध में पुलिस की तरफ से ढुलमुल जवाब दिया जा रहा है।

ट्रक बुकिंग करने का झांसा देकर बुलाया

एसआई सूरज अतुलकर (SI Suraj Atulkar) की तरफ से इस संबंध में 23 मार्च को जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नासिर आलम पिता स्वर्गीय जहीर आलम पुराना सेफिया कॉलेज रोड पर रहते हैं। उनका किराना सामान बेचने का काम है। दुकान वे लूटमार (Lootmar) नाम से चलाते हैं। नासिर आलम (Naseer Alam) के पास ज्यादा कमीशन पर किराना सामान की बुकिंग के लिए हेरी गुर्जर (Heri Gurjar) आते-जाते थे। उन्होंने कई बार उनसे सामान भी लिया है। जिसका भुगतान करने पर दीपांशी ट्रैडर्स (Deepanshi Traders) नाम से बिल आया है। फरवरी, 2025 में दो लाख, 72 हजार रुपए का भुगतान उन्होंने माल लेने के लिए किया था। यह भुगतान चेक और ऑन लाइन किया गया था। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम में बुलाया गया। उन्हें एचआर-26-एफआर-9767 में बैठाकर कागजात में हस्ताक्षर यह बोलकर कराए गए कि यह फर्म की पॉलिसी हैं। इसके बाद यहां-वहां घुमाने के बाद कोई माल नहीं दिया गया। जबकि उन्हें गुरुग्राम में बुलाने से पहले ट्रक बुकिंग करने का झांसा देकर बुलाया गया था। इसके बाद से वह कई महीनों से वह पैसा मांग रहे थे। जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने शाहजहांनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 145/26 दीपांशी ट्रैडर्स के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कंपनी के संबंध में वे रिकॉर्ड फर्म एंड कंपनी से मांगने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   तस्करी के लिए कंटेनर को किया गया था ऐसा डिजाइन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!