Bhopal News: तीसरी मंजिल पर चढ़कर डॉक्टर का घर चोरों ने कर दिया साफ

Share

Bhopal News: पुश्तैनी घर से लौटे तो जेवर और नकदी समेत सामान बटोर ले गए थे बदमाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिटायर्ड डॉक्टर के सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां से भारी मात्रा में माल तो नहीं गया लेकिन वारदात के तरीके ने भोपाल (Bhopal News)  शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस की नींदे उड़ा दी है। दरअसल, घटना को तीसरी मंजिल पर चढ़कर बदमाशों ने अंजाम दिया था।

तीन दिन बाद दर्ज की गई एफआईआर

कोहेफिजा (Kohefiza() ) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर शाकिर खान पिता वहीद खान उम्र 60 साल राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहते हैं। उनके बच्चे शहर से बाहर रहते है। घर में वह और उनकी पत्नी रहते हैं। डॉक्टर शाकिर खान (Dr. Shakir Khan) 11 फरवरी को विदिशा (Vidisha) जिले के कुरवाई गए हुए थे। वहां से परिवार 16 फरवरी को वापस लौटा था। उन्होंने देखा कि तीसरी मंजिल की बालकनी के रास्ते छत से होते हुए चोरों ने दरवाजा तोड़ा था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत प्रकरण दर्ज नहीं किया। यह एफआईआर 19 फरवरी को दर्ज की गई है। एफआईआर में हुई देरी को लेकर पुलिस की तरफ से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। चोर मकान में चप्पे—चप्पे की तलाशी लेने के बाद अलमारी में रखे आठ हजार रुपए और 2 चांदी के सिक्के लेकर भागे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीआईडी की महिला अफसर के घर चोरी
Don`t copy text!