Bhopal GRP News: नर्मदा एक्सप्रेस पकड़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और कोच से दस सेकंड तक टकराता रहा युवक, हुई मौत

Share

Bhopal GRP News: भोपाल जंक्शन की घटना, जीवन और मौत से जूझ रहा हमीदिया अस्पताल के आईसीयू में युवक

Bhopal GRP News
File Image

भोपाल। प्लेटफार्म से रवाना हो रही नर्मदा एक्सप्रेस पकड़ने की कोशिश में एक युवक असंतुलित होकर गिर गया। यह भयावह घटना भोपाल जंक्शन (Bhopal GRP News)  में तीन दिन पहले हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में 3 अप्रैल को वायरल हुआ। चौदह सेकंड के वीडियो में युवक ट्रैन और प्लेटफार्म के बीच में फंसकर लगभग दस सेकंड में आधा दर्जन बार उसका शरीर टकराकर पटरी किनारे गिर गया। जिसकी शुक्रवार रात ईलाज के दौरान मौत हो गई।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ विचलित करने वाला वीडियो

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला 31 मार्च की रात लगभग 11 बजकर 26 मिनट पर हुई थी। उस वक्त नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) प्लेटफार्म से लगभग आधी गुजर चुकी थी। उसकी रफ्तार 20 किलोमीटर से ज्यादा थी। प्लेटफार्म में आरपीएफ कांस्टेबल देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) ड्यूटी पर थे। उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाकर तुरंत हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के आईसीयू में उसे भर्ती कराया। उसके जख्मी होने के संबंध में भोपाल जीआरपी को 01 अप्रैल को सूचना हमीदिया अस्पताल से मिली थी। जिसके बाद जांच करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि वह गंभीर और बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। प्राथमिक पड़ताल में उसका नाम सिकंदर (Sikandar) पिता तुलसीराम उम्र 26 साल पता चला है। वह बिहार (Bihar) का रहने वाला है। ट्रेन 19304 के यात्री चार्ट को भोपाल रेलवे से मांगा जा रहा है। उसके पास जो मोबाइल (Mobile) मिला है वह भी चकनाचूर हो चुका है। जख्मी युवक का शरीर पेट और उसके नीचे कई बार ट्रेन (Train) की कोच और प्लेटफार्म से टकराने के बाद पटरी किनारे गिर गया। भोपाल जीआरपी ने बताया कि युवक की हालत काफी नाजुक हैं। इधर, इस विचलित कर देने वाला वीडियो (Video) 03 को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद एक बार फिर भोपाल जीआरपी से हवलदार हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन, चिकित्सकों ने बयान न देने की बात बोलकर फिर से पुलिस को बैरंग लौटा दिया है। भोपाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : कूलर से लगा करंट, हुई मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!