Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में हुई फायरिंग का वीडियो वायरल

Share

Bhopal News: निगरानी बदमाश के बेटे पर किया था हमला, जेल में बंद हैं आरोपी

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। जुए के अड्डे चलाने को लेकर चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में खूनी संघर्ष हुआ था। यह वारदात लगभग 25 दिन पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके में हुई थी। जिसमें गिरफ्तार कुख्यात बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट ने एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई थी। हमीदिया अस्पताल के भीतर गोली चलाने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

लल्लू रईस के घर में चलाई थी गोलियां

इससे पहले उसको अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने दबिश देकर महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव से उसे गिरफ्तार किया था। वह तभी से जेल मेंं बंद हैं। लेकिन, वीडियो (Video) वायरल होने के बाद अब घटना को लेकर गंभीरता उजागर हो गई है। वायरल वीडियो में उसे रोकते हुए भी देखा जा रहा है। इससे पहले उसने अशोका गार्डन इलाके में लल्लू रईस (Lallu Rais) के घर में कई गोलियां चलाई थी। इस मामले में अशोका गार्डन के अलावा कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। शादाब कुरैशी उर्फ गेट (Shadab Qureshi@Gat) जुआ अड्डा चलाता है। जिसकी मुखबिरी लल्लू रईस का बेटे की तरफ से किए जाने का शक था। जिस कारण यह वारदात हुई थी। इसके अलावा लल्लू रईस के बेटे ने भी शादाब के भाई पर हमला किया था। जिसका बदला लेने की वह फिराक में था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब दुकान के बाहर कटर से चेहरे पर मारे कई वार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!