Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, एक मामले में पति को आत्महत्या से पूर्व वाईस मैसेज भेजा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर शादीशुदा महिलाओं ने खुदकुशी कर ली है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स और शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। एक मामले में आत्महत्या से पूर्व महिला ने पति को मोबाइल पर वाइस मैसेज भेजकर खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।
वाइस मैसेज करके पति को दी जानकारी
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार सुनीता परमार पति रमेश परमार उम्र 46 साल ने फांसी लगाई थी। घटना के वक्त बच्चे स्कूल और पति रमेश परमार (Ramesh Parmar) रजिस्ट्रार कार्यालय गए हुए थे। वहां से 10 फरवरी की दोपहर लगभग एक बजे वापस लौटे तो पत्नी फांसी के फंदे पर पंखे से लटकी मिली। जिसे उतारकर वह नवजीवन अस्पताल (Navjeevan Hospital) ले गए। यहां चिकित्सकों ने सुनीता परमार (Sunita Parmar) को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर घर आ गए। फिर वह थाने में घटना की जानकारी देने पहुंचे। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग03/26 कायम कर लिया है। जांच एएसआई अखिलेश जोठे (ASI Akhilesh Jothe) की तरफ से की जा रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि सुनीता परमार की मानसिक हालत पिछले पांच साल से ठीक नहीं थी। जिसका इलाज भी कई चिकित्सकों से पति करा चुका है। आत्महत्या से पहले सुनीता परमार ने उसी बीमारी का हवाला देते हुए खुदकुशी करने की बात पति को वाइस मैसेज करके दी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) भेज दिया है। इधर, शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र स्थित बारह नंबर के पास मल्टी में रहने वाली आरती नीलकंठ पति राजू नीलकंठ उम्र 30 साल ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त पति घर पर मौजूद था। पत्नी आरती नीलकंठ (Arti Neelkanth) बाथरुम गई थी। वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसने जाकर देखा। पत्नी फांसी पर लटकी मिली। जिसके बाद वह उसको भोपाल केयर अस्पताल (Bhopal Care Hospital) ले गया। यहां 10 फरवरी की दोपहर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग 05/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई शेषराम सहारे (SI Sheshram Sahare) कर रहे हैं। घटना स्थल की जांच एफएसएल (FSL) की टीम से कराई जा रही है। पुलिस को मामला संदेहास्पद लग रहा है। महिला की शादी बारह साल पहले हुई थी। पुलिस को अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आने की वजह को लेकर जांच की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।