Bhopal News: भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम लेकर अवैध निर्माण तोड़ा

Share

Bhopal News: मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो भाजपा नेता रवीन्द्र यती ने खुद आरोपी को फोन लगाकर पार्टी को बदनाम करने का षडयंत्र बताया

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिले में हुजूर विधानसभा के भीतर चल रही अंदरुनी कलह 30 अक्टूबर को खुलकर सामने आ गई। यहां कारोबारी रंजिश के चलते भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड स्थित ललिता नगर में दो दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। ऐसा करने वाले आरोपी ने फोन पर रवीन्द्र यती बनकर धमकाते हुए उसे तोड़ने की बात बोली। यह बात जब भाजपा जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यती तक पहुंची तो उन्होंने आरोपी को फोन लगाकर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। यह पूरा मामला इसके बाद थाने पहुंचा जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डेयरी संचालक को बनाया आरोपी

जानकारी केे अनुसार पुलिस ने शुरुआत में प्रकरण दर्ज नहीं किया था। जिस कारण व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यती (Ravindra Yati) के पास पहुंच गया। कारोबारियों ने रवीन्द्र यती को वह वीडियो (Video) दिखाया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष बताकर आरोपी शेड तोड़ने की बात कर रहा था। कारोबारियों का यह भी आरोप था कि रवीन्द्र यती के कारण ही पुलिस भी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इन आरोपों का पता चलने पर रवीन्द्र यति ने कारोबारी से भी बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल के सामने ही यति ने उस कारोबारी को फोन लगाया जिसके इशारे पर शेड तोड़े गए थे। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के सामने उजागर किया कि उनकी कोई बातचीत आरोपी से नहीं हुई है। इसके बाद उन्हें पुलिस थाने जाने के लिए बोला गया। जिसके बाद दोपहर एक बजे गाली-गलौज, धमकाने और तोड़फोड़ करने का प्रकरण 652/25 दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी आशीष मीना, टिंकू मीना (Tinku Meena) और गोकुल डेयरी (Gokul Dairy) के संचालक आशीष मीना (Ashish Meena)  बनाए गए हैं। शिकायत थाने में अशोक यादव (Ashok Yadav) पिता स्वर्गीय गंगादीन यादव उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वे ललिता नगर (Lalita Nagar) में ही रहते हैं। चौराहे पर उनकी बृज नमकीन (Braj Namkeen) नाम से बैंसमेंट में दुकान हैं। उसकी मल्टी की पहली मंजिल पर गोकुल डेयरी चलती हैं। अशोक यादव ने अपनी दुकान के प्रचार के लिए होर्डिंग लगाया था। जिसके कारण गोकुल डेयरी छुप रही थी। इस कारण नाराज चल रहे आशीष मीना ने अशोक यादव के अलावा उनके पड़ोसी कारोबारी बलवीर सिंह (Balveer Singh) के होर्डिंग 29 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे तोड़कर जमींदोज कर दिए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: वन बाईट रेस्टोरेंट कुक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!