Bhopal News: सिग्नल हरा होते ही निकल रहे बाइक सवार को दूसरी लेन से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा और हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक दुर्घटना ट्रैफिक सिग्नल में हुई है।
मदरसे में रसोईया का काम करता था
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार मेहराज पिता शहजाद उम्र 45 साल कोतवाली स्थित मोती मस्जिद के पास रहते थे। वे हलालपुर (Halalpur) में स्थित एक मदरसे (Madarsa) में रसोईया का काम करते थे। उसी जगह पर उनके साथ नईम भी काम करते हैं। मेहराज और नईम 05 फरवरी सुबह बाइक (Bike) से मदरसा जा रहे थे। लाल घाटी चौराहे (Lal Ghati) पर लाल बत्ती होने पर बाइक रोक दी थी। कुछ मिनट बाद जैसे ही ग्रीन सिग्नल हुआ तो उन्होंने बाइक बढ़ाई। तभी गुफा मंदिर की तरफ से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार सिग्नल जंप करके आ रहा था। नईम और मेहराज (Mehraj) दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी थे। बाइक को नईम चला रहा था। जबकि मेहराज पिछली सीट पर बैठा हुआ था। टक्कर की चपेट में मेहराज आया था। टक्कर मारने वाली बाइक में भी दो युवक सवार थे। हादसे में चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर जख्मी मेहराज को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मेहराज की 05 फरवरी की रात मौत हो गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग 02/26 कायम कर लिया है।
डिवाइडर से टकराकर मौत
इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी भास्कर निर्मल (Bhaskar Nirmal) उम्र 22 साल की मौत हो गई। वह बारह नंबर बस स्टॉप के पास रहते थे। भास्कर निर्मल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ स्कूटी पर थे। जब वे बिट्टन मार्केट होते हुए वन विभाग (Forest Department) दफ्तर के नजदीक पहुंचे तो उनकी मोपेड (Moped) असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें भास्कर निर्मल की मौत हो गई। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 10/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।