Bhopal News: सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार की मौत

Share

Bhopal News: जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार वाहन ने उड़ा दिया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हैं। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

बाइक से उछलकर पुलिया के नीचे गिरे

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार विकास सिंह पिता सरजू सिंह उम्र 25 साल मजदूरी करते थे। वे बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र में रहते थे। विकास सिंह (Vikas Singh) 16 फरवरी को अपने साथी ज्वाला सिंह (Jwala Singh) के साथ नजीराबाद जा रहे थे। तभी दोपहर डेढ़ बजे नीमखेड़ी पुलिया के पास उनकी बाइक (Bike) पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक बाइक से उछलकर पुलिया के नीचे जा गिरे थे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां विकास सिंह की हालत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान 16 फरवरी की शाम लगभग छह बजे विकास सिंह की मौत हो गई। नजीराबाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग 07/26 कायम कर लिया है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि ज्वाला सिंह के बयान अभी दर्ज होना बाकी है। जिसके बाद आरोपी वाहन के संबंध में जानकारी मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : तेज रफ्तार कार पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!