Bhopal News: पटरी किनारे झाड़ियों में मिली लाश

Share

Bhopal News: दो दिन पुराना शव, नहीं हो सकी पहचान, मॉर्चुरी रुम में पहुंचाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पटरी किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव करीब दो दिन पुराना है। उसके पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। शव को पीएम के लिए गांधी मेडिको लीगल संस्थान के मॉचुरी रुम में रख दिया गया है।

शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार भानपुर ब्रिज के पास खंभा नंबर 841/14 के पास पटरी (Railway Track) किनारे झाड़ियों में लाश पड़ी थी। पुलिस को खबर धर्मेश वर्मा (Dharmesh Verma) ने 13 अगस्त की सुबह सात बजे दी थी। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 30 साल है। पुलिस दो तरह की अटकलें लगा रही है। पहली संभावना है कि वह चलती ट्रेन से गिरकर जख्मी हुआ है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। वह ट्रेन (Train) से टकराने के कारण मौत होने की भी आशंका पुलिस ने जताई है। उसने काला लोअर और शर्ट पहन रखी है। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। मामले की जांच एएसआई जंगलू पाटिल (ASI Janglu Patil) कर रहे है। पुलिस ने मर्ग 72/25 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की ठोस वजह सामने आ सकेगी। उससे पहले पहचान से संबंधित कवायद पुलिस की तरफ से की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : प्रेम विवाह के तीन साल बाद फांसी लगाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!