Bhopal News: एक्टिवा सवार लड़कों ने महिला से बैग छीना

Share

Bhopal News: शाहपुरा में स्थित पॉश कॉलोनी में प्ले स्कूल की केयर टेकर के साथ हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। शाहपुरा की पॉश कॉलोनी में एक्टिवा सवार दो बदमाश एक प्ले स्कूल में केयर टेकर का जॉब करने वाली महिला का बैग झपटकर भाग गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में हुई है। बैग में नकदी पांच हजार रुपए के अलावा अन्य सामान रखा था। जहां वारदात हुई उससे कुछ दूर ही ट्रैफिक पुलिस का भी चेकिंग पाइंट हैं। मामले की जांच चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है।

कंधे पर लटका बैग छीना

चूनाभट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार सीमा रजक उम्र 32 साल ए-सेक्टर में रहती हैं। उनके पति अनूप रजक (Anoop Rajak) वाहन चलाने का काम करते हैं। सीमा रजक (Seema Rajak) 13 फरवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे प्ले स्कूल से छुट्टी होने के बाद बस (Bus) से उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी। तभी शेखर अस्पताल (Shekhar Hospital) के पीछे ए-सेक्टर शाहपुरा लाइन में वह पहुंची तो एक्टिवा (Activa) पर सवार दो बदमाश उसके करीब आए। वह उनकी नीयत समझती उससे पहले कंधे पर लटका बैग (Bag) छीनकर ले जाने लगे। सीमा रजक ने बैग को काफी देर तक अपने दोनों हाथों से खींचकर उसे बचाना भी चाहा। लेकिन, उसकी कंधे पर लटकाने वाली पट्टी टूट गई। जिसके बाद बैग लेकर बदमाश भाग गए। मामले की जांच करने मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य (TI Dharmendra Maurya) भी पहुंचे थे। प्राथमिक तफ्तीश में झपटमारी की पुष्टि हो गई है। सीसीटीवी खंगालते वक्त कई मकान में डीवीआर नहीं होने और कैमरा बंद होने जैसी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस को संदिग्धों का हुलिया मिल गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंजिश की तह में जाते तो कुछ पता चलता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!