Bhopal News: चाकू से दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, हमले के पीछे वजह का नहीं हुआ खुलासा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोटर साइकिल पर सवार आरोपियों ने चाकू मारकर दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। हमले में एक व्यक्ति को गर्दन तो दूसरे को पेट पर वार लगा है। वारदात के पीछे कोई वजह भी साफ नहीं हुई है। आरोपियों को हमले में जख्मी व्यक्ति पहचानते भी नहीं हैं।

गर्दन के पास लगा चाकू का वार

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार शुभम चौरसिया पिता लक्ष्मीनारायण चौरसिया उम्र 30 साल सुंदर नगर (Sundar Nagar) में रहते हैं। वे प्रायवेट काम करते हैं। 01 मार्च की शाम शुभम चौरसिया (Shubham Chaurasia) सब्जी खरीदने मंडी गए थे। उनके साथ दोस्त अजय भी थे। दोनों जब लौट रहे थे तब शाम सात बजे देवरी होटल के पास मोटर साइकिल सवार आए। उस वक्त वे सड़क पार कर रहे थे। बाइक (Bike) सवार ने देखकर चलने के लिए बोला और वह बहस करने लगे। शुभम चौरसिया और अजय कुछ समझते उससे पहले मोटर साइकिल पर सवार आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला करना चाकू कर दिया। जिसमें शुभम चौरसिया को गर्दन के पास वार लगा। उसे बचाने अजय आया तो दूसरा वार उसके पेट में घुप गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। छोला मंदिर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ गाली-गलौज करके, मारपीट करने और चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रकरण 178/26 दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई हरिशंकर (ASI Harishankar) कर रहे हैं। दोनों घायलों को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   भाजपा प्रत्याशी के पंपलेट के साथ 500-500 रुपए के नोट बांटते वीडियो वायरल

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!