Bhopal News: तीन बार तलाक बोलकर मुस्लिम नव विवाहिता को भगाया

Share

Bhopal News: शादी के बाद भी चल रहे थे दूसरी लड़कियों के साथ चक्कर, विरोध करते हुए सास—ससुर को बताया तो करने लगे प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के बाद भी दूसरी महिलाओं से मेलजोल रखने पर पत्नी ने विरोध किया। पति नहीं माना तो सास—ससुर को यह बात बताई। जिसके बाद विवाहिता को तीनों प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में शिकायत भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाने में पहुंची थी। पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पति ने तीन बार तलाक बोलकर नव विवाहिता को घर से भगा दिया था।

सास—ससुर भी करने लगे प्रताड़ित

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। उसका मायका तलैया थाना क्षेत्र में है। उसकी 2021 में खिजर नूर (Khijar Noor) के साथ शादी हुई थी। यह रिश्ता मुस्लिम रीतिरिवाज से तय हुआ था। शादी के बाद उसको एक बेटी भी हुई। पति मोबाइल की दुकान में काम करता है। शादी के बाद वह कई महिलाओं से बातचीत करता था। इस बात का विरोध पत्नी करती थी तो वह उसको प्रताड़ित करता था। नव विवाहिता ने उसके पति की हरकतों के बारे में सास रेशमा और ससुर नूर हसन को बताया तो वे उसे प्रताड़ित करने लगे। वे दहेज कम लाने और दूसरी बातों को लेकर उसे ताने देने लगे। पीड़िता के साथ ससुराल में मारपीट भी होती थी। वह सारी यातनाएं झेल रही थी। लेकिन, 08 सितंबर को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे ससुराल से निकाल दिया। जिस कारण वह मायके पहुंची और उसने पूरी घटना बताई। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। मामले की जांच एसआई राधेलाल सिंह (SI Radhelal Singh) कर रहे है। पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ प्रकरण 286/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्विड कार चोरी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!