Bhopal News: ट्रैक्टर में आग लगाई

Share

Bhopal News: रंगे हाथों पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपा, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
खजूरी सड़क थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। भूसा देने से इंकार करने पर एक सिरफिरे ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। उसे लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घर के बाहर खड़े ट्रेक्टर में लगाई आग

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र मेवाड़ा पिता लीला किशन मेवाड़ा उम्र 30 साल ग्राम फंदा कला में रहते हैं। उनका भूसा बेचने का कारोबार हैं। धर्मेंद्र मेवाड़ा (Dharmendra Mewada) ने बताया कि 11 मार्च की रात लगभग साढ़े दस बजे आकाश मेवाड़ा (Akash Mewada) आया। वह नशे की हालत में था और भूसा मांग रहा था। इस कारण विरोध जताते हुए उसे वहां से भगा दिया। इसके कुछ देर बाद वह वापस लौटा। उसने धर्मेंद्र मेवाड़ा के घर के बाहर खड़े ट्रेक्टर (Tractor) एमपी-04-एलए-8097 के डीजल नली निकाली और उसमें आग लगा दी। आग जलने का पता चलने पर बाहर निकले परिवार ने देखा तो आकाश मेवाड़ा भागता दिखाई दिया। उसका पीछा करके दबोचा और फिर पुलिस को सौंप दिया गया। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगजनी का प्रकरण 71/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: लव ट्रांएगल के कारण हुई थी हत्या
Don`t copy text!