Bhopal News: ट्रैक्टर चोरी की झूठी दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Share

Bhopal News: जांच के बाद साले-बहनोई की साजिश हुई बेनकाब, बीमार राशि हड़पने की थी योजना

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। चोरी गया ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। ईटखेड़ी इलाके से चोरी गया ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच के बाद पता चला कि आरोपियों ने बीमा राशि हड़पने के लिए ट्रैक्टर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस साजिश में ट्रैक्टर कंपनी का मैनेजर भी शामिल था।

बीमा राशि हड़पने के लिए रची साजिश

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चोरी के आरोप में उसके मालिक अजय गौर (Ajay Gaur) पिता श्यामलाल गौर उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया गया है। वह ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अगरिया में रहता है। पुलिस ने उसके बहनोई दिनेश गौर (Dinesh Gaur) पिता नन्नूलाल गौर उम्र 45 साल को भी गिरफ्तार किया है। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र स्थित खुखारिया ग्राम का रहने वाला है। फिलहाल छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर कॉलोनी (Shiv Nagar Colony) में रहता है। पुलिस ने अजय गौर की शिकायत पर 05 अप्रैल को ट्रैक्टर (Tractor) चोरी का प्रकरण 106/25 दर्ज किया था। यह ट्रैक्टर पुलिस ने बीनापुर पहाड़ी के पास से बरामद कर लिया है। अजय गौर से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ट्रैक्टर को मासिक किराए पर चलाने बीनापुर अंजनी धाम पहाड़ी निवासी बबलू प्रजापति (Bablu Prajapati) को दिया था। इस बीच उसके बहनोई और दूसरे आरोपी दिनेश गौर ने उससे कहा था कि ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं। इस रिपोर्ट के बाद बीमा कंपनी से उसकी कीमत मिल जाएगी। लालच में आकर अजय गौर ने हामी भर दी। बबलू प्रजापति के घर के समीप ईंटभट्टे के पास मैदान में खड़े ट्रैक्टर को चोरी करके वह ले गए थे। ट्रैक्टर नहीं मिला तो बबलू प्रजापति ने पुलिस से शिकायत की थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस फर्जीवाड़े के बारे में पुलिस को सुराग मिला। आरोपी अजय गौर ने बीते साल लोन से ट्रैक्टर खरीदा था। उसने एक प्रायवेट बैंक से चार लाख रुपए का लोन लिया था। ट्रैक्टर आयशर कंपनी (Eicher Company) के शोरूम से खरीदा गया था। उसी शोरूम में उसका बहनोई बतौर मैनेजर काम करता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News; जख्मी युवक की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!