MP Cop News: पुलिस का बैंड बजाने ‘देशभक्ति-फिल्मी’ गीतों का सहारा

Share

MP Cop News: दो साल से नहीं हो पा रही है खाली पदों पर नियुक्तियां, जनता के बीच नौ दिनों तक चलेगा आकर्षित करने अभियान

MP Cop News
लाल परेड मैदान में बीटिंग द रिट्रीट में अपनी प्रस्तुति देते हुए पुलिस बेंड। चित्र पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी। File Photo

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड में बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए युवाओं को आकर्षित करने भोपाल (MP Cop News) पुलिस बैंड नौ दिनों तक नौकरी में आने के लिए प्रचार करेगी। दरअसल, पुलिस बैंड में लंबे समय से कई तरह के पद खाली है। जिनमें कोई युवा रुचि नहीं दिखा रहा है। इसलिए एक बार फिर पदो्रं पर भर्तियां निकाली गई है।

युवा कई दिनों से कर रहें है प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार पुलिस बैंड (Police Band) अवकाश के दिन छोड़कर बाकी दिन शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन करके युवाओं को इस क्षेत्र मेें आकर कार्य करने के फायदे बताएगा। पुलिस बैंड में भर्ती का काम और पदों के निर्धारण का काम सातवीं बटालियन देखती हैं। अलग-अलग दो श्रेणियों के तहत 23 तरह के वाद्य यंत्रों के लिए वादक की आवश्यकता हैं। यह संख्या 679 हैं। आठवीं और दसवीं पास भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां कियोस्क के जरिए परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करके शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए कई युवा गोविंदपुरा (Govindpura)  स्थित दशहरा मैदान के नजदीक कई दिनों से प्रशिक्षण भी कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरु हो गई है जो कि 19 अप्रैल को समाप्त होगी।

इन स्थानों पर किया जाएगा प्रदर्शन

भोपाल पुलिस बैंड (Bhopal Police Band) की तरफ से प्रदर्शन अलग-अलग तारीखों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा। अभियान की शुरुआत आज बोट क्लब (Boat Club) से शुरु कर दी गई है। यह 19 अप्रैल को कमला पार्क में समाप्त होगा। इस दौरान सरकारी अवकाश को छोड़कर बाकी दिन भी प्रदर्शन किया जाएगा। रॉयल मार्केट, शाहपुरा लेक, कमला नगर, टीटी नगर बस स्टॉप, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और डीबी मॉल में भी पुलिस बैंड के वादक अपनी प्रस्तुती देंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!