Bhopal Loot News :मारपीट करके कैंटरिंग संचालक से लूट

Share

Bhopal Loot News: हलवाई को घर छोड़ने के बाद लौटते वक्त रास्ते में घेरकर तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कैटरिंग संचालक को घात लगाकर तीन बदमाशों ने लूट लिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

बाइक को रोककर की लूटपाट

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार हर्ष वर्मा (Harsh Verma) उम्र 32 साल गुर्जरपुरा में रहते हैं। उनका कैटरिंग का काम हैं। द्वारका पैलेस मैरिज गार्डन (Dwarka Palace Marriage Garden) में एक आयोजन था। जिसके लिए वे अपने साथ हलवाई को ले गए थे। काम निपटाने के बाद वे उसे शिव नगर (Shiv Nagar) छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने बाइक (Bike) को हाथ देकर रोक लिया। इसके बाद उनसे मारपीट करके बाइक, पर्स, सोने की अंगूठी लूटने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने बताया पर्स में तेरह हजार रुपए थे। जबकि लूटी गई संपत्ति दो लाख रुपए से ज्यादा की है। निशातपुरा पुलिस ने लूटपाट का मामला 77/26 दर्ज कर वारदात में शामिल तीन संदेहियों को पूछताछ के लिए 06 फरवरी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच एसआई कोमल सिंह (SI Komal Singh) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइ

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेजलोभी पतियों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाएं
Don`t copy text!