Bhopal Fraud News: एक दर्जन से अधिक किसान प्राथमिक जांच में सामने आए, गबन की रकम 42 लाख रुपए के पार पहुंची

भोपाल। किसानों से कर्ज वसूली करके उसकी रकम को तीन कर्मचारियों ने हड़प लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके के एक सोसायटी की है। जिसके प्रशासक ने सहायक लिपिक समेत तीन कर्मचारियों पर संदेह जताया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में गबन की गई राशि करीब 42 लाख रुपए की पता चली है।
अवकाश वाले दिन किसानों से रकम वसूली
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार यह फर्जीवाड़ा ग्राम रायपुर (Raipur) स्थित सहकारी समिति (Cooperative Society) में हुई। इस समिति के माध्यम से भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक (Bhopal Cooperative Bank) के जरिए किसानों को कर्ज बांटे जाते हैं। समिति में पदस्थ मनोज जाटव (Manoj Jatav) सहायक लिपिक हैं। उन्होंने 26 मार्च तक किसानों से कर्ज वसूला था। इसके अलावा अगले दिन 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश होने के बावजूद किसानों को बुलाकर रकम वसूली थी। उस दिन कार्यालय में सेल्समेन नरेश नागर (Naresh Nagar) और प्यून मुकेश विश्वकर्मा (Mukesh Vishwakarma) भी ड्यूटी पर थे। मामले में संदेह तब उत्पन्न हुआ जब समिति के बैरसिया (Berasia) निवासी प्रशासक रामचरण सिलावट (Ramcharan Silawat) ने तीनों से रकम जमा करने के लिए बोला। तीनों ने बताया कि वे 28 मार्च को कार्यालय में आए तो किसानों से जमा रकम नहीं मिली। इसके लिए तीनों एक-दूसरे को जिम्मेदार बताते रहे। प्रशासक ने जिला प्रशासन को सूचित करने के बाद मामला ईटखेड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया। मामले की जांच एसआई नवीन वर्मा (SI naveen Verma) ने की थी। पुलिस को जांच में पता चला कि दो दिनों के भीतर में करीब 15 किसानों ने रकम जमा की थी। यह रकम 41 लाख, 94 हजार रुपए थी। पुलिस के पास अभी किसानों की पूरी सूची बनाने का काम किया जा रहा है। यह रकम बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। इधर, निपानिया जाट (Nipania Jaat) में रहने वाले मुकेश विश्वकर्मा, हिनोतिया में रहने वाले नरेश नागर और दुपाडिया गांव में रहने वाले मनोज जाट अपने घरों से गायब हैं। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने तीनों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ 02 अप्रैल को गबन और जालसाजी का प्रकरण 149/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।