Bhopal Blackmailing News: सामाजिक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने सौलह लाख रुपए की रंगदारी मांगी

Share

Bhopal Blackmailing News: सृष्टि अस्पताल की छवि खराब करने की धमकी देकर उसके संचालक को धमकाते पुलिस को सबूत मिले

Bhopal News
फोन पर धमकाने का सांकेतिक चित्र

भोपाल। सामाजिक कार्यकर्ता और उसके साथियों के खिलाफ ब्लैकमेल करके रंगदारी मांगने का प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal Blackmailing News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले की शिकायत सृष्टि अस्पताल के संचालक ने दर्ज कराई है। आरोप है कि सामाजिक कार्यकर्ता अपने यू—ट्यूबर साथियों की मदद से अस्पताल की छवि धूमिल करने का आरोप लगा रहे थे। इसके लिए कुछ आरटीआई भी लगाई गई थी।

अस्पताल की छवि को धूमिल करने का बनाया दबाव

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर राजकुमार सूर्यवंशी पिता सनमान सिंह उम्र 30 साल शुभम सिटी न्यू चौकसे नगर में रहते हैं। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के कुरवाई में रहते हैं। डॉक्टर राजकुमार सूर्यवंशी (Dr Rajkumar Suryavanshi) ने बीएचएमएस का पाठ्यक्रम किया हैं। वे करोद में स्थित भानपुर (Bhanpur) के पास सृष्टि अस्पताल (Srishti Hospital) भी चलाते हैं। डॉक्टर राजकुमार सूर्यवंशी के अस्पताल को लेकर कुछ आरटीआई नीरज यादव (Neeraj Yadav) ने लगाई थी। वह अस्पताल में चल रही गड़बड़ियों को लेकर आरटीआई (RTI) भी लगा रहा था। उससे मुलाकात करने के लिए डॉक्टर राजकुमार सूर्यवंशी पहुंचे। दोनों की मुलाकात अक्टूबर, 2025 में जेल रोड स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट (Sagar Gaire Restaurant) के सामने चाय की दुकान में हुई थी। वहां आरोपी नीरज यादव 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। उसका कहना था कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह यू—ट्यूबर साथियों की मदद से अस्पताल की छवि को धूमिल करके बदनाम भी करेगा। इसके अलावा डील करने के लिए वह अपने साथियों अक्षय शर्मा (Akshay Sharma) और धनराज राजपूत (Dhanraj Rajput) के साथ नवंबर, 2025 में अस्पताल भी गया था। आरोपी पैसा मांग रहे थे तब उन्होंने गुप्त कैमरे से उनका वीडियो (Video) बना लिया। आरोपी धनराज राजपूत ने दिसंबर में मीनाल रेसीडेंसी में स्थित अपने कार्यालय में भी उन्हें बुलाया। उसका कहना था कि वह नीरज राजपूत के साथ उसका समझौता करा देगा। पुलिस को जांच के दौरान दिसंबर, 2025 का भी एक वीडियो मिला है। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता नीरज यादव, सतीश कुमार मिश्रा (Satish Kumar Mishra), आशिक खान (Ashiq Khan) और इमरान खान (Imran Khan) का मिला है। जिसमें गाली—गलौज करते हुए जाति से भी अपमानित किया जा रहा है। निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 14 फरवरी को आरोपियों नीरज यादव, अक्षय शर्मा और धनराज राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बाकी अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में पुलिस की तरफ से जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांचवीं कक्षा के बच्चे ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Blackmailing News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!