Bhopal News: सूने मकान का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल बटोरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तंग गलियों में एक सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। घर के भीतर रखी अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकदी चोर बटोर ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अलमारी के भीतर लॉकर में रखे जेवर ले भागे

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद सोबान पिता स्वर्गीय मोहम्मद सुलेमान उम्र 50 साल इमामीगेट के पास पठारवाली गली में सनशाइन हाइट (Sunshine Height) में रहते हैं। मोहम्मद सोबान (Mohammed Soban) का ऑटो (Auto) चलाने का कारोबार हैं। वारदात 23 मार्च की दोपहर हुई थी। घटना के वक्त उनकी पत्नी नाजमा अली खान (Nazma Ali Khan) ईद मिलने नारियलखेड़ा स्थित मायके गई थी। वह रात 11 बजे घर पहुंची तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। घर में चारों तरफ सामान अस्त-व्यस्त था। वहीं अलमारी के भीतर लॉकर में नकदी, चांदी का हार, सोने की तीन अंगूठी, चोदी के दो कड़े गायब थे। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में 24 मार्च को चोरी का प्रकरण 60/26 दर्ज करके संदिग्धों के बारे में पता लगाने का शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: पकड़ में आए तो रकम बरामद न हो इसलिए अपनाई तकनीक
Don`t copy text!