Bhopal News: एक्स—रे में काम आने वाले कीमती उपकरण समेत लाखों रुपए का माल चोरों ने समेटा

भोपाल। चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ दिया। यहां से एक्स—रे में काम आने वाले उपकरण और जेवरात समेत लाखों रुपए का माल चोरी हो गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव गया हुआ था परिवार
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार राजेंद्र मीणा (Rajendra Meena) पिता मूलचंद मीणा उम्र 31 साल ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) में एक्स—रे का काम करते हैं। वह फिलहाल निशातपुरा स्थित करोंद के पास विनायक वैली (Vinayak Valley) में किराए से रहते हैं। यह मकान सुरेंद्र मीणा (Surendra Meena) का है। पुलिस ने बताया 25 अक्टूबर को राजेंद मीणा ताला लगाकर बैरसिया गांव गए हुए थे। यहां उनका पुश्तैनी मकान है। उसी दिन मकान मालिक भी गांव गए हुए थे। उनके मकान का ताला 26 अक्टूबर को पड़ोसियों ने टूटा था। यह खबर मिलने पर राजेंद्र मीणा घर पहुंचे। उन्होंने देखा जिस फ्लोर पर वह रहते है उसका ताला टूटा है। एक्स—रे का सामान और सोने की चैन घर से गायब थी। घर मालिक सुरेन्द्र मीणा के ऊपर के फ्लोर का भी ताला टूटा मिला। उनके यहां हुई चोरी गई संपत्ति की कीमत पता नहीं चल सकी है। मामले की जांच एसआई अशोक शर्मा (SI Ashok Sharma) कर रहे हैं। निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 901/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।