Bhopal News: अरेरा हिल्स थाने के सामने चोरी

Share

Bhopal News: सवा घंटे के भीतर ही Bike उठा ले गया चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bhopal News
अरेरा हिल्स थाना भोपाल-फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी में बदमाशों के बीच पुलिस का कितना खौफ है यह एक सामान्य वारदात से उजागर होती है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र के नजदीक की है। थाने के बाजू में ही एनसीसी कैंटीन हैं। यहां सवा घंटे के भीतर में लॉक तोड़कर चोर बाइक उठा ले गया।

यह बोली पुलिस

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार जीवन सिंह रघुवंशी पिता दिलीप सिंह रघुवंशी उम्र 42 साल अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र के झील नगर (Jheel Nagar) में रहते हैं। वे पेशे से किसान है। जीवन ​सिंह रघुवंशी (Jeevan Singh Raghuvanshi) ने पुलिस को बताया ​कि उनका पुश्तैनी गांव रायसेन (Raisen) जिले के बीकलपुर गांव में है। जहां वह खेती—किसानी का काम करते है। वह 22 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे थाने के बाजू में स्थित एनसीसी कैंटीन (NCC Canteen) के सामने पार्क कर दी थी। एनसीसी कैंटीन में जाने से पहले उन्होंने बाइक (Bike) एमपी—04—एनएक्स—1880 को लॉक कर दी थी। वह लगभग सवा एक घंटे बाद वापस लौटे तो बाइक गायब थी। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने इस मामले में वाहन चोरी का प्रकरण 38/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस थाने के प्रवेश मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: भूमाफिया और बिल्डर सुनील मूलचंदानी पर एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!