Bhopal News: सुसाइड नोट में लिखा पति को अंतिम संस्कार करने नहीं दिया जाए, मेरे बच्चों को ननिहाल में सौंपे, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। संभागायुक्त कार्यालय में तैनात सहायक जनसंपर्क अधिकारी की बहन ने फांसी लगा ली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। महिला नव विवाहिता है इसलिए मामले की जांच शाहजहांनाबाद एसीपी की तरफ से की जाएगी। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
दो दिन पहले ही ससुराल से लौटी थी
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पूजा जायसवाल (Pooja Jaiswal) पति शशांक ओमहरे उम्र 35 साल विजय नगर (Vijay Nagar) लालघाटी में रहती थी। यहां वह बहन अवंतिका जायसवाल (Awantika Jaiswal) के साथ रहती थी। बहन संभागायुक्त कार्यालय में एपीआरओ हैं। बहन घटना के वक्त ड्यूटी पर गई हुई थी। उसने चार बजे फोन लगाया तो उसे नहीं उठाया। इस कारण वह घर पहुंची तो पूजा जायसवाल फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि पूजा जायसवाल का मायका झांसी (Jhansi) में है। पति शेयर मार्केट में काम करता है। उसका एक बच्चा भी है। मृतिका को सुसराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। जिस कारण वह पिता कैलाश जायसवाल (Kailash Jaiswal) के पास आ गई थी। वह दो दिन पहले ही ससुराल से वापस लौटी थी। उसका मायका राजगढ़ जिले में हैं। पिता उसको अवंतिका के पास छोड़ गए थे। शादी 2020 में हुई थी। पुलिस को मृतिका के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि पति को अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जाए। इसके अलावा मेरे बच्चे को नाना—नानी से मिलने दिया जाए। पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। मामले की शुरुआती जांच करने एएसआई दीपक बानकर (ASI Deepak Bankar) पहुंचे थे। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग 63/25 कायम कर शव पीएम के लिए गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।