Bhopal News: मैनिट परिसर में आयोजित सैफर इंटरनेट डे पर छात्रों के सवालों के जवाब भी पुलिस अफसरों ने दिए

भोपाल। आने वाला समय ट्रैफिक और इंटरनेट की कई चुनौतियों से भरा होगा। पुलिस (Bhopal News) की जॉब सबसे कठिन होने वाली हैं। यह विचार व्यक्त करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मैनिट के सभागार में छात्रों से संवाद किया। इस अवसर पर एडिशनल सीपी मोनिका शुक्ला समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
सजग और सतर्क रहने के लिए किया प्रेरित
पुलिस कमिश्नर (Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar) ने मैनिट कैम्पस (MANIT Campus) में कहा कि बढ़ते हुए साइबर क्राइम (Cyber Crime) बेहद चिंताजनक हैं। पुलिस के लिए आने वाले समय में अत्याधिक चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उन्होंनें छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और अनुशासित होकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने हेतु सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने ई-चालान और नई तकनीक के बारे में छात्रों को बताया। डीसीपी क्राइम अखिल पटेल (DCP Akhil Patel) ने पूछे गए सवालों के जवाब दिए। मैनिट डायेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर केके शुक्ला (Dr KK Shukla) ने विद्यार्थियों को सजग और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा जागरूकता कार्यक्रम से अनुशासित बनकर जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के ऐसे अवसर बार-बार नहीं मिलते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।