Bhopal News: दो थानों में दर्ज प्रकरण में आठ हजार रुपए का था ईनाम

भोपाल। राजधानी के दो थानों में दर्ज अलग-अलग मामलों में पांच साल से फरार चल रहे बदमाश को भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने दबोचा है। उस पर दो थानों की तरफ से ईनाम भी घोषित था। बदमाश के खिलाफ दो स्थायी वारंट जिला अदालत से भी जारी थे। आरोपी पर आठ हजार रुपए का इनाम रखा गया था।
दो स्थायी वारंट भी जारी थे
जानकारी के अनुसार आरोपी रोहित खरे उर्फ रॉकी उर्फ बटलर पिता राजकुमार खरे उम्र 24 साल कजलीखेड़ा (Kajlikheda) का रहने वाला है। उसके खिलाफ शाहपुरा (Shahpura) थाने में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज था। वह तभी से फरार चल रहा था। रोहित खरे उर्फ बटलर (Rohit Khare@Batlar) पर लूट, रंगदारी समेत जानलेवा हमले में दर्ज प्रकरण में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह प्रकरण अक्टूबर, 2021 में दर्ज हुआ था। इससे पहले कोलार रोड (Kolar Road) थाने में अक्टूबर, 2020 में दर्ज प्रकरण में भी वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोलार रोड थाने में तीन प्रकरण दर्ज हैं। जबकि एक प्रकरण शाहपुरा (Shahpura) थाने में दर्ज है। इसके अलावा जिला अदालत से दो स्थायी वारंट भी जारी थे। जिसमें गिरफ्तारी उसकी होना बाकी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोलार रोड थाना पुलिस ने ही तीन साल से फरार चल रहे एक बदमाश की गिरफ्तारी की थी। जिसके बाद रोहित खरे उर्फ बटलर पांच साल बाद दबोचा गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।