Bhopal News: लूटी सोने की चेन गिरवी रखकर खरीदा आई फोन

Share

Bhopal News: लूट की पांच वारदात करने वाले विधि विरोधी बालकों के निशाने पर होती थी वृद्ध महिलाएं, वारदात में शामिल तीसरे संदेही की चल रही तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। सिलसिलेवार हो रही चेन लूट के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस ने दो विधि विरोधी बालकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों महंगे आई फोन खरीदने के लिए बाइक चोरी करने के बाद उससे वारदात कर रहे थे। दोनों विधि विरोधी बालकों ने मुथुट गोल्ड लोन में डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन गिरवी रखकर एक फोन भी ले लिया था। दोनों विधि विरोधी बालक अब तक पांच वारदातों को करना कबूल चुके हैं। पुलिस को इस मामले में एक संदेही की तलाश है।

मुथुट फायनांस में गिरवी रख्री लूटी हुई चेन

यह जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अदिती बी.सक्सेना (ACP Aditi B.Saxena) ने मीडिया को बताया मार्च से सितंबर महीने के बीच झपटमारी की चार वारदातें हुई थी। इनमें चार घटनाएं पिपलानी (Piplani) और एक वारदात अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में हुई थी। सभी वारदातों में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन झपटी गई थी। सभी घटनाओं में टूटे हुए मास्क की बाइक और दो नाबालिग होने की जानकारी सामने आ रही थी। इन्हीं प्रकरणों की तफ्तीश में पता चला कि जिस बाइक (Bike) से यह झपटमारी हो रही है वह कोलार रोड (Kolar Road) थाना क्षेत्र से चोरी गई है। यह बाइक लगभग छह महीने पहले चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आनंद नगर पुलिस चौकी तक पहुंची। यहां एक कॉलोनी में 15 वर्षीय विधि विरोधी बालक के पास वह बाइक होने की जानकारी लगी। उसके साथ 17 वर्षीय उसका ही दोस्त रहता था। दोनों को हिरासत में लिया तो उन्होंने पूरी कहानी बयां कर दी। एक विधि विरोधी बालक के पिता मूलत: रायसेन (Raisen) के रहने वाले हैं। यहां वह नौंवी कक्षा में पढ़ाई करता है। उसके साथ ही नौंवी पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले दोस्त ने उसका साथ दिया। उसके पिता मिस्त्री का काम करते हैं। वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रहता है। दोनों विरोधी बालकों से करीब साढ़े आठ लाख रुपए का माल बरामद कर लिया गया है। एक वारदात में लूटी गई सोने की चेन को एमपी नगर (MP Nagar) स्थित मुथुट फायनांस (Muthoot Gold Loan) में गिरवी रखकर उससे मिली रकम से आई फोन (IPhone) खरीदा गया था। पुलिस ने उस फोन को भी जब्त कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में तीसरे संदेही की तलाश की जा रही है। उसकी ही मदद से दोनों विधि विरोधी बालकों ने बैंक में सोने की चेन गिरवी रखी थी। इसके अलावा मुथुट फायनांस (Muthoot Finance) से भी गिरवी रखने से संबंधित नियमावली मांगी जा रही है। यदि कंपनी की तरफ से लापरवाही मिलती है तो प्रकरण में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग से झुलसे वृद्ध की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!