Bhopal Murder News: एआई की मदद से पहली बार लाश की हुई पहचान

Share

Bhopal Murder News: गला रेंतकर जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसका वीभत्स चेहरा साफ करके सोशल मीडिया में किया गया था वायरल

Bhopal Murder News
File Image

भोपाल। भेल स्पोर्टस क्लब के जंगल में एक व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। यह मामला भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। उसका रक्तरंजित चेहरा देखकर शव को पहचानना आसान नहीं था। इसलिए पुलिस ने एआई की मदद से उसका चेहरा साफ किया। जिसके बाद रविवार दोपहर शव की पहचान हो गई।

साफ तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल किया गया

जानकारी के अनुसार बीएचईएल स्पोर्टस क्लब (BHEL Sports Club) में 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों ने पिछले हिस्से में स्थित झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव देखा था। मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंच गई थी। शव पुरुष का था जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच थी। रंग सांवला और उसने नीले सफेद चेक रंग की शर्ट के उपर जैकेट पहन रखी थी। जैकेट में गूची लिखा हुई थी। वहीं नीचे नेवी ब्लू कलर का पेंट उसने पहन रखा था। पुलिस ने बताया कि शव को पहचानने के लिए एआई की मदद से रक्त को चेहरे से हटाया गया। फिर साफ तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी की दोपहर उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। शव की पहचान चंद्रकांत पटेल (Chandrakant Patel) के रुप में हुई है। वह रायसेन जिले के मंडीदीप (Mandideep) का रहने वाला था। गोविंदपुरा (Govindpura)  थाना पुलिस को हत्याकांड को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिल गए हैं। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम करने के बाद 21 फरवरी को ही हत्या का प्रकरण 94/26 दर्ज करके सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया था। चंद्रकांत पटेल के गले और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। उसके सिर पर भी पत्थर से पांच जगहों पर अंदरूनी चोट के निशान हैं। चंद्रकांत पटेल का शव भेल स्पोर्टस काम्पलेक्स (BHEL Sports Complex) के पिछले हिस्से में मिला था। पुलिस को घटना स्थल से कोई हथियार नहीं मिला है। इस कारण पुलिस को संभावना है कि हत्या की वारदात किसी अन्य स्थान पर अंजाम दी गई है। गोविंदपुरा थाना पुलिस इस हत्याकांड को लेकर 23 फरवरी की दोपहर तक कुछ अहम जानकारियों का खुलासा करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: ट्रैफिक जाम में फंसे अडानी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!