Bhopal News: घटना स्थल पर पहुंची भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने शव को पहचाना

भोपाल। रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। घटना स्थल पर मौजूद भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने शव को पहचान लिया था। जिसके बाद परिजनों को संपर्क करके शव पीएम के लिए भेजा गया।
पटरी पार करते समय हुआ हादसा
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार शव हबीबगंज अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे पटरी (Railway Track) पर क्षत-विक्षिप्त हालत में मिला था। पुलिस को शव 01 मार्च की सुबह मिला था। शव की पहचान जगदीश बंसकार (Jagdish Vanshkar) पिता श्यामलाल बंसकार उम्र 23 साल के रुप में हुई है। वह शाहपुरा स्थित इंद्रा नगर (Indra Nagar) मल्टी में रहता था। वह प्रायवेट काम करता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि पटरी पार करते वक्त वह ट्रेन (Train) की चपेट में आया है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।