Bhopal News: शव की नहीं हो सकी पहचान इसलिए मॉर्चुरी रुम में रखा गया

भोपाल। रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। शव पीएम के लिए गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया गया है।
पटरी पार करते समय हादसे की आशंका
छोला मंदिर (Chola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार शव भानपुर ब्रिज के पास रेलवे पटरी (Railway Track) पर मिली थी। यह घटना 28 अक्टूबर की सुबह सात बजे हुई थी। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 60 साल है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले है। जिस कारण परिवार का पता नहीं चल सका है। लाश पटरी से अलग पड़ी थी। इसलिए संभावना है पटरी पार करते वक्त यह हादसा हुआ है। वृद्ध के शरीर में सिर्फ पैर में चोट लगी है। वह हुलिया से भिखारी लग रहा है। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 91/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।